मार्च के पहले दिन निवेशकों को सोमवार से खुलने वाले हफ्ते में बॉन्ड यील्ड और डॉलर/ रुपये की चाल पर नजर टिकाए रखना चाहिए
बढ़ते बॉन्ड यील्ड और अमेरिका में बढ़ती महंगाई ने पूरी दुनिया में निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। यही वजह कि पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही कोरोना की दूसरे लहर से जुड़ी चिंताओं ने भी बाजार में अपना असर दिखाया। लेकिन ध्यान देने की बात ये है कि बजट और RBI की पॉलिसी में बाजार को जो ताकत मिला था। वो फरवरी में कायम रहा। जिसके चलते फरवरी महीने में बाजार 6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए। एक बात और ध्यान रखने की है कि पिछले हफ्ते लार्ज कैप के मुकाबले छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि दिग्गज शेयरों के मुकाबले में छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट कम रही।
कुछ अहम बातें जिस पर बाजार की रहेगी नजर
सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते की बात करें तो बाजार सबसे पहले तो उत्साह जनक तीसरी तिमाही के GDP के डेटा पर रिएक्ट करेगा। लेकिन पूरी तरह से देखे तो जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते भी बाजार में बेयर हावी रह सकते हैं। और हमें बाजार की चाल में उतार -चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना है सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में भी बढ़ते बॉन्ड यील्ड, देश से FII आउट फ्लो और कोरोना के बढ़ते मामलों की चिंता हावी रह सकती है। हालांकि अमेरिका में नए राहत पैकेज से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है।
Samco Securities की निराली शाह (Nirali Shah) ने कहा कि आगे हमें इक्विटी बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है। लेकिन अमेरिका में नए राहत पैकेज की उम्मीद से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि इकोनॉमी को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कितने और लिक्विडिटी इन्फ्यूजन ( liquidity infusions) की जरूरत है यह समय बताएगा। शाह ने कहा कि निवेशकों को बॉन्ड यील्ड और डॉलर रुपये (USD/INR) की चाल पर नजर बनाए रखना चाहिए। हमें डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ कमजोरी देखने को मिल सकती है। ऐसे निवेशक जिन्हें तुरंत कुछ पैसों की जरूरत है। वो चाहें तो कुछ मुनाफा वसूल सकते हैं। लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों को बाजार में बने रहना चाहिए।
कल फरवरी महीने के ऑटो सेल्स आंकड़े भी आएंगे। जानकारों का कहना है कि पैसेंजर व्हीकल और ट्रैक्टर की बिक्री में मजबूती देखने को मिल सकती है। लेकिन 2 व्हीलर की बिक्री में सुस्ती रह सकती है। कल के कारोबार में Tata Motors, Maruti Suzuki, Eicher Motors, Bajaj Auto, Ashok Leyland, M&M, Hero MotoCorp, TVS Motor के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
ओपेक मीटिंग
इस हफ्ते क्रूड उत्पादन पर ओपेक की अहम मीटिंग होने वाली है। इस पर ओपेक देश क्या निर्णय लेते हैं। वहां बाजार की नजर रहेगी। इस मीटिंग के बाद ही यह साफ होगा कि आगे तेल की कीमतों की दिशा क्या होगी।
इकोनॉमिक डेटा पॉइंट
इसके अलावा बाजार की नजर इसी हफ्ते आने वाले Manufacturing और Services PMI data पर रहेगी। इस हफ्ते एक और कंपनी अपना IPO लेकर बाजार में उतरेगी। हैदराबाद की कंपनी MTAR Technologies का IPO 3 मार्च को खुलकर 5 मार्च को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 574 रुपये है।
Comments
Post a Comment