Posts

बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है।

 NSE ने बयान जारी करते हुए कहा है कि NSE प्लेटफॉर्म पर कामकाज में कोई दिक्कत नहीं है। NSE के सभी ऑपरेशन सामान्य चल रहे हैं। 10:10 AM एचडीएफसी सिक्योरिटी की तरफ से कहा  गया है कि  टेक्निकल दिक्कतों की वजह से उसने एनएसई पर कैश सेगमेंट में ट्रेडिंग रोक दी है। एचडीएफसी सिक्योरिटी ने अपने ग्राहकों ने रीएक्वेस्ट किया है कि वे अपने कैश ऑर्डर बीएसई पर प्लेस करें औऱ दूसरे सेगमेंट ठीक तरीके से काम कर रहे है। 10:00 AM रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 73.47 के मुकाबले 73.78 के स्तर पर खुला है। 09:50 AM  ट्रेडिंग ऑर्डर में दिक्कतों पर BSE का बयान सामने आया है। बीएसई ने कहा कि एक्सचेंज की ओर से कोई दिक्कत नहीं है। 09:45 AM कई ब्रोकर्स के टर्मिनल में दिक्कतें आई है।यूजर्स ने बीएसई पर ट्रेडिंग में दिक्कत की शिकायत की है।   09:17 AM बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है। सेसेंक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर खुले है। सेसेंक्स 508 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढत के साथ 49,608.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 165...

अब तक SBI की 4 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं, इसमें एसबीआई होम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट और खुद SBI शामिल हैं

देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड कंपनी (SBI Mutual Fund) प्राइमरी मार्केट से 7,500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। SBI Mutual Fund का यह IPO म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे बड़ा IPO होगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI Mutual Fund अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर कंपनी आमुंडी ऐसेट मैनेजमेंट (Amundi Asset Management) से चर्चा करने के बाद इंवेस्टमेंट बैंकर्स से इसका प्रपोजल तैयार करने कि लिए बात करेगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अगले एक से दो महीने में IPO लाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। आपको बता दें कि SBI Mutual Fund का ऐसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसके कुल AUM में 40% हिस्सा सरकारी पैसों की वजह से आता है। कंपनी कितने करोड़ का IPO करेगी, इसका सही आंकड़ा मार्च का AUM आने के बाद पता चल पाएगा। आपको बता दें कि SBI म्यूचुअल फंड का वैल्यूएशन इस समय 7 अरब डॉलर यानी 52 हजार करोड़ रुपए है। म्यूचुअल फंड का चौथा IPO होगा अब तक SBI की 4 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं। इसमें एसबीआई होम फाइनेंस...

सरकार की योजना है कि इस साल अक्टूबर में LIC का इश्यू जारी कर दिया जाए।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में LIC का IPO लाने का ऐलान किया था। सरकार की योजना है कि इस साल अक्टूबर में LIC का इश्यू जारी कर दिया जाए। इसके लिए सरकार ने जरूरी मंजूरी भी देना शुरू कर दिया था। साथ ही हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी लिस्टिंग के नियमों में बदलाव किया ताकि LIC जैसी बड़ी कंपनियां अनिवार्य 10 फीसदी के बजाय 5 फीसदी इश्यू जारी करके IPO ला सकें। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक LIC के MD विपिन आनंद ने बताया कि कंपनी ने इश्यू लाने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में IPO को सरकार की तरफ से DIPAM हैंडल कर रहा था लेकिन अब इसमें कई बड़ी पार्टियां शामिल हो गई हैं। आनंद ने कहा "जब भी कंपनी का विनिवेश होगा, हम अपने हिस्से का काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, जहां तक IPO की प्रक्रिया आगे बढ़ने का मामला है तो  यह संतोषजनक है। अभी इसमें काफी काम बाकी है लेकिन दोनों तरफ से जरूरी स्ट्रक्चर तैयार हो गए हैं। LIC के MD ने उम्मीद जताई  कि इस फिस्कल ईयर में ही IPO की सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जहां तक इनवेस्टर का मामला है तो अभी तक...

Shyam Metalics IPO: श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड IPO के जरिए 1107 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

IPO लाने के लिए इस स्टील मैन्युफक्चर कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी आवेदन फाइल कर दिया है। कंपनी के आवेदन के मुताबिक, IPO में  657 करोड़ रुपए का फ्रेश इक्विटी और मौजूदा निवेशक 450 करोड़ रुपए के शेयर OFS (Offer for sale) के जरिए बेचेंगे। कंपनी अपने IPO से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट (Pre-IPO Placement) भी करने वाली है। कंपनी 250 करोड़ रुपये के Pre-IPO Placement लाने के लिए इंवेस्टमेंट बैंकर्स से बातचीत कर रही है। इस IPO के जरिये जुटाये गए 657 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपना और अपनी सहयोगी कंपनी SSPL का कर्ज उतारने में करेगी। इस IPO के लिए Shyam Metalics ने ICICI Securities, एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), IIFL Securities, जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और एसबीआई कैपिटल (SBI Capital) को अपना लीड मैनेजर नियुक्त किया है। कंपनी की बैलेंस शीट पर डालें एक नजर 31 दिसंबर 2020 तक Shyam Metalics पर कुल कर्ज (Debt) 381.12 करोड़ रुपये था। जबकि इसकी सहयोगी कंपनी SSPL पर 398.60 करोड़ रुपये का कर्ज था। यानी कंपनी पर कुल 886.29 करोड़ रुपये का कर्ज ह...

IPV के संस्थापक CEO विनय बंसल ने कहा कि हम CXO के नेटवर्क के रूप में स्टार्ट-अप्स को सफल होने में मदद करते हैं

इंफ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स (Inflection Point Ventures, IPV) की इस साल भारतीय स्टार्ट-अप्स में अपना निवेश दोगुना कर दो करोड़ डॉलर या 155 करोड़ रुपये करने की योजना है। IPV का इरादा देश के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने का है। IPV के निवेशकों की संख्या 4,000 है। वह इस साल के अंत तक अपने नेटवर्क पर सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 5,000 करने का लक्ष्य कर रही है। IPV के संस्थापक CEO विनय बंसल ( Vinay Bansal) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि हम CXO के नेटवर्क के रूप में स्टार्ट-अप्स को आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करते हैं। हमारा विश्वास है कि स्टार्ट-अप्स के साथ हर कोई आगे बढ़ सकता है। इससे रोजगार सृजन होता है, अनुभव पैदा होता है और देश में इनोवेशन को प्रोत्साहन मिलता है। अभी तक IPV ने 55 सौदों की घोषणा की है। इसमें मिल्कबास्केट (Milkbasket), ब्लसमार्ट (Blusmart), ट्रूली मैडली (Truly Madly), समोसा पार्टी (Samosa Party) और मल्टीभाषी (Multibhashi) आदि शामिल हैं। बंसल ने कहा कि अगर मैं केवल एक उद्योग के लिए फंड करता, तो मैं बहुत से फंड नहीं दे पाता। IPV ने 2020 में 30 सौदों की घोषणा की। 

टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा हुआ है

BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 2,19,920.71 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई है। हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। मार्केट कैप घटने का मतलब है कि उनके शेयर की वैल्यू इतनी कम हो गई है।  जिन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है, उनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 81,506.34 करोड़ रुपये घटकर 10,71,263.77 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC का मार्केट कैप 2,202.12 करोड़ रुपये घटकर 8,45,552.53 करोड़ रुपये पर आ गया। ICICI बैंक का market capitalisation (m-cap) 18,098.57 करोड़ रुपये घटकर 4,13,078.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) का m-cap 11,536.32 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,00,937.14 करोड़ रुपये पर आ गया।   HDFC का मार्केट कैप 35,389.88 करोड़ रुपये घटकर 4,57,518.73 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस (Infosys) का m-cap 16,613.57 करोड़ रुपये के न...

मार्च के पहले दिन निवेशकों को सोमवार से खुलने वाले हफ्ते में बॉन्ड यील्ड और डॉलर/ रुपये की चाल पर नजर टिकाए रखना चाहिए

बढ़ते बॉन्ड यील्ड और अमेरिका में बढ़ती महंगाई ने पूरी दुनिया में निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। यही वजह कि पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही कोरोना की दूसरे लहर से जुड़ी चिंताओं ने भी बाजार में अपना असर दिखाया। लेकिन ध्यान देने की बात ये है कि बजट और RBI की पॉलिसी में बाजार को जो ताकत मिला था। वो फरवरी में कायम रहा। जिसके चलते फरवरी महीने में बाजार 6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए। एक बात और ध्यान रखने की है कि पिछले हफ्ते लार्ज कैप के मुकाबले छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि दिग्गज शेयरों के मुकाबले में छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट कम रही। कुछ अहम बातें जिस पर बाजार की रहेगी नजर  सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते की बात करें तो बाजार सबसे पहले तो उत्साह जनक तीसरी तिमाही के GDP के डेटा पर रिएक्ट करेगा। लेकिन पूरी तरह से देखे तो जानकारों का कहना है कि इस हफ्ते भी बाजार में बेयर हावी रह सकते हैं। और हमें बाजार की चाल में उतार -चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना है ...