अब तक SBI की 4 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं, इसमें एसबीआई होम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट और खुद SBI शामिल हैं
देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड कंपनी (SBI Mutual Fund) प्राइमरी मार्केट से 7,500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। SBI Mutual Fund का यह IPO म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे बड़ा IPO होगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI Mutual Fund अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर कंपनी आमुंडी ऐसेट मैनेजमेंट (Amundi Asset Management) से चर्चा करने के बाद इंवेस्टमेंट बैंकर्स से इसका प्रपोजल तैयार करने कि लिए बात करेगी।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अगले एक से दो महीने में IPO लाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। आपको बता दें कि SBI Mutual Fund का ऐसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इसके कुल AUM में 40% हिस्सा सरकारी पैसों की वजह से आता है। कंपनी कितने करोड़ का IPO करेगी, इसका सही आंकड़ा मार्च का AUM आने के बाद पता चल पाएगा। आपको बता दें कि SBI म्यूचुअल फंड का वैल्यूएशन इस समय 7 अरब डॉलर यानी 52 हजार करोड़ रुपए है।
म्यूचुअल फंड का चौथा IPO होगा
अब तक SBI की 4 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं। इसमें एसबीआई होम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट और खुद SBI शामिल हैं। SBI Mutual Fund का यह IPO म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का चौथा पब्लिक इश्यू होगा। इससे पहले HDFC म्यूचुअल फंड, निप्पोन म्यूचुअल फंड और यूटीआई एएमसी (UTI AMC) का IPO लिस्ट हो चुका है।
सबसे पहले 2017 में निप्पोन म्यूचुअल फंड ने 1542 करोड़ रुपये जुटाया था। इसके बाद 2018 में HDFC म्यूचुअल फंड ने आईपीओ के जरिये 2800 करोड़ रुपये जुटाये थे। जबकि, पिछले साल UTI AMC ने 1542 करोड़ रुपये इसके जरिये जुटाये थे।
Comments
Post a Comment