बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है।
NSE ने बयान जारी करते हुए कहा है कि NSE प्लेटफॉर्म पर कामकाज में कोई दिक्कत नहीं है। NSE के सभी ऑपरेशन सामान्य चल रहे हैं।
10:10 AM
एचडीएफसी सिक्योरिटी की तरफ से कहा गया है कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से उसने एनएसई पर कैश सेगमेंट में ट्रेडिंग रोक दी है। एचडीएफसी सिक्योरिटी ने अपने ग्राहकों ने रीएक्वेस्ट किया है कि वे अपने कैश ऑर्डर बीएसई पर प्लेस करें औऱ दूसरे सेगमेंट ठीक तरीके से काम कर रहे है।
10:00 AM
रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 73.47 के मुकाबले 73.78 के स्तर पर खुला है।
09:50 AM
ट्रेडिंग ऑर्डर में दिक्कतों पर BSE का बयान सामने आया है। बीएसई ने कहा कि एक्सचेंज की ओर से कोई दिक्कत नहीं है।
09:45 AM
कई ब्रोकर्स के टर्मिनल में दिक्कतें आई है।यूजर्स ने बीएसई पर ट्रेडिंग में दिक्कत की शिकायत की है।
09:17 AM
बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है। सेसेंक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर खुले है। सेसेंक्स 508 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढत के साथ 49,608.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 165 अंक यानी 1.14 फीसदी की मजबूती के साथ 14694.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। मिड और स्म़ॉल कैप शेयरों में भी दमदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.17 फीसदी और स्म़ॉल कैप इंडेक्स 1.32 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।
08:00 AM
केमिकल शेयरों में आज तेजी बढ़ सकती है। MCKINSEY ने कहा-दुनिया का सबसे तेज बढ़ता हुआ SPECIALTY CHEMICALS मार्केट भारत है। 2025 तक 40 अरब डॉलर का कारोबार होगा।
07:50 AM
देश की इकोनॉमी कोरोना के झटकों से उबरने लगी है। GDP ग्रोथ दिसंबर में Positive जोन में लौटी है और इसकी रफ्तार 0.4% रही है। पूरे वित्तीय साल में माइनस 8% ग्रोथ का अनुमान है।
07:40 AM
आज से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। 60 साल से ऊपर की उम्र वालों को वैक्सीन दी जाएगी। कोविन ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
07:30 AM
दिग्गज निवेशक Warren Buffett ने अमेरिकी इकोनॉमी पर पूरा भरोसा जताया । Share Holders को लिखे Letter में कहा, Never bet against America और बॉन्ड निवेशकों को सावधान किया है।
07:20 AM
USA की टेक्नोलॉजी कंपनी SkyTran Inc में RELIANCE ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। 2.67 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त निवेश से कुल हिस्सा बढ़कर करीब साढ़े 54 फीसदी हुआ है। RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा- अधिग्रहण से हाई स्पीड, इंटर कनेक्टिविटी का लक्ष्य हासिल करने की योजना है।
07:10 AM
डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने की चमक घटी है। COMEX गोल्ड 3 फीसदी गिरकर 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोना फरवरी में करीब साढ़े 6 फीसदी टूटा। MCX GOLD भी 45800 के नीचे फिसला है।
07:00 AM
ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत दिख रहे हैं। SGX Nifty में 250 Points का उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिका में 1.99 लाख करोड़ डॉलर के राहत पैकेज से Dow Futures में भी जोरदार तेजी आई है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है।
Comments
Post a Comment