Shyam Metalics IPO: श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड IPO के जरिए 1107 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।
IPO लाने के लिए इस स्टील मैन्युफक्चर कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी आवेदन फाइल कर दिया है। कंपनी के आवेदन के मुताबिक, IPO में 657 करोड़ रुपए का फ्रेश इक्विटी और मौजूदा निवेशक 450 करोड़ रुपए के शेयर OFS (Offer for sale) के जरिए बेचेंगे।
कंपनी अपने IPO से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट (Pre-IPO Placement) भी करने वाली है। कंपनी 250 करोड़ रुपये के Pre-IPO Placement लाने के लिए इंवेस्टमेंट बैंकर्स से बातचीत कर रही है। इस IPO के जरिये जुटाये गए 657 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपना और अपनी सहयोगी कंपनी SSPL का कर्ज उतारने में करेगी। इस IPO के लिए Shyam Metalics ने ICICI Securities, एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), IIFL Securities, जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और एसबीआई कैपिटल (SBI Capital) को अपना लीड मैनेजर नियुक्त किया है।
कंपनी की बैलेंस शीट पर डालें एक नजर
31 दिसंबर 2020 तक Shyam Metalics पर कुल कर्ज (Debt) 381.12 करोड़ रुपये था। जबकि इसकी सहयोगी कंपनी SSPL पर 398.60 करोड़ रुपये का कर्ज था। यानी कंपनी पर कुल 886.29 करोड़ रुपये का कर्ज है। वित्त वर्ष 2020-21 की दिसबंर तिमाही तक कंपनी का कुल रेवेन्यू 3933.08 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले साल इस अवधि में कंपनी का कुल राजस्व 3283.09 करोड़ रुपये था। कोलकाता स्थित Shyam Metalics को दिसंबर तिमाही में 456.32 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। जबकि पिछले वित्त वर्ष Q3 में कंपनी का नेट प्रॉफिट केवल 260.36 करोड़ रुपये रहा था।
कहां-कहां है कारोबार
कंपनी के पास अभी 3 स्टील मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जो ओडिशा के संभलपुर और जमुरिया के साथ पश्चिम बंगाल के मंगलपुर में हैं। कंपनी हर साल 57 लाख टन से अधिक स्टील का उत्पादन करती है। इसके अलावा कंपनी के पास 227MW क्षमता वाला पावर प्लांट भी है। इसके अलावा कंपनी पश्चिम बंगाल के पकुरिया (Pakuria) में एल्युमिनियम फॉयल रॉलिंग मिल (aluminium foil rolling mill) स्थापित कर रही है, जो इस साल ऑपरेशनल हो जाएगा।
Comments
Post a Comment