बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है।
NSE ने बयान जारी करते हुए कहा है कि NSE प्लेटफॉर्म पर कामकाज में कोई दिक्कत नहीं है। NSE के सभी ऑपरेशन सामान्य चल रहे हैं। 10:10 AM एचडीएफसी सिक्योरिटी की तरफ से कहा गया है कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से उसने एनएसई पर कैश सेगमेंट में ट्रेडिंग रोक दी है। एचडीएफसी सिक्योरिटी ने अपने ग्राहकों ने रीएक्वेस्ट किया है कि वे अपने कैश ऑर्डर बीएसई पर प्लेस करें औऱ दूसरे सेगमेंट ठीक तरीके से काम कर रहे है। 10:00 AM रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 73.47 के मुकाबले 73.78 के स्तर पर खुला है। 09:50 AM ट्रेडिंग ऑर्डर में दिक्कतों पर BSE का बयान सामने आया है। बीएसई ने कहा कि एक्सचेंज की ओर से कोई दिक्कत नहीं है। 09:45 AM कई ब्रोकर्स के टर्मिनल में दिक्कतें आई है।यूजर्स ने बीएसई पर ट्रेडिंग में दिक्कत की शिकायत की है। 09:17 AM बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है। सेसेंक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर खुले है। सेसेंक्स 508 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढत के साथ 49,608.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 165...