टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को फायदा हुआ है

BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 2,19,920.71 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई है। हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। मार्केट कैप घटने का मतलब है कि उनके शेयर की वैल्यू इतनी कम हो गई है। 

जिन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है, उनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 81,506.34 करोड़ रुपये घटकर 10,71,263.77 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC का मार्केट कैप 2,202.12 करोड़ रुपये घटकर 8,45,552.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

ICICI बैंक का market capitalisation (m-cap) 18,098.57 करोड़ रुपये घटकर 4,13,078.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) का m-cap 11,536.32 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,00,937.14 करोड़ रुपये पर आ गया।
 
HDFC का मार्केट कैप 35,389.88 करोड़ रुपये घटकर 4,57,518.73 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस (Infosys) का m-cap 16,613.57 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,33,487.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का m-cap 15,712.46 करोड़ रुपये घटकर 3,15,653.33 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का m-cap 30,695.43 करोड़ रुपये से घटकर 3,53,081.63 करोड़ रुपये पर आ गया। SBI के m-cap 8,166.02 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,48,138.34 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,786 अंक यानी 3.46 फीसदी गिर गया।

पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), HDFC, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), SBI और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का स्थान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Shyam Metalics IPO: श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड IPO के जरिए 1107 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

बाजार की शुरुआत आज शानदार बढ़त के साथ हुई है। बेहतर जीडीपी के आंकड़ों ने बाजार को खुश किया है।

मार्च के पहले दिन निवेशकों को सोमवार से खुलने वाले हफ्ते में बॉन्ड यील्ड और डॉलर/ रुपये की चाल पर नजर टिकाए रखना चाहिए