IPV के संस्थापक CEO विनय बंसल ने कहा कि हम CXO के नेटवर्क के रूप में स्टार्ट-अप्स को सफल होने में मदद करते हैं
इंफ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स (Inflection Point Ventures, IPV) की इस साल भारतीय स्टार्ट-अप्स में अपना निवेश दोगुना कर दो करोड़ डॉलर या 155 करोड़ रुपये करने की योजना है। IPV का इरादा देश के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने का है। IPV के निवेशकों की संख्या 4,000 है। वह इस साल के अंत तक अपने नेटवर्क पर सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 5,000 करने का लक्ष्य कर रही है।
IPV के संस्थापक CEO विनय बंसल ( Vinay Bansal) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि हम CXO के नेटवर्क के रूप में स्टार्ट-अप्स को आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करते हैं। हमारा विश्वास है कि स्टार्ट-अप्स के साथ हर कोई आगे बढ़ सकता है। इससे रोजगार सृजन होता है, अनुभव पैदा होता है और देश में इनोवेशन को प्रोत्साहन मिलता है।
अभी तक IPV ने 55 सौदों की घोषणा की है। इसमें मिल्कबास्केट (Milkbasket), ब्लसमार्ट (Blusmart), ट्रूली मैडली (Truly Madly), समोसा पार्टी (Samosa Party) और मल्टीभाषी (Multibhashi) आदि शामिल हैं। बंसल ने कहा कि अगर मैं केवल एक उद्योग के लिए फंड करता, तो मैं बहुत से फंड नहीं दे पाता। IPV ने 2020 में 30 सौदों की घोषणा की।
Comments
Post a Comment